सुपौल : एसएसबी कैंप के सामने से 2400 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
सुपौल, जून 26 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुरुवार की देर रात करीब 11:30 बजे पूर्वी कोसी तटबंध के 12.37 किलोमीटर बिंदु के समीप तथा एसएसबी 45वीं बटालियन के पिपराही कैंप के ठीक सामने की गई। पुलिस ने मौके से 2400 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। इसकी कुल मात्रा 720 लीटर है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक नाव को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई का विवरण रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि रतनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा नदी मार्ग के जरिए बड़ी खेप में नेपाली शराब भारतीय सीमा में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तटबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.