सुपौल, जुलाई 30 -- वीरपुर एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर ने गुरुवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी फतेहपुर के जीवंत गांव फतेहपुर में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में एसएसबी के पशु चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने 324 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जरूरतमंद पशुपालकों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए एसएसबी के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...