सुपौल : एसएसबी का निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित
सुपौल, मई 17 -- बीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के वाहिनी चिकित्सालय में रविवार को कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देशन में निःशुल्क दंत जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार ने वाहिनी के जवानों, उनके परिवार की महिलाओं एवं बच्चों सहित करीब 70 लोगों के दांतों की जांच की। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में लोगों को दांतों की सफाई, संतुलित खान-पान एवं दंत रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित दंत जांच और स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक मौके पर उप कमांडेंट हरजीत राय, सहायक कमांडेंट राहुल कुमार ,निरीक्षक रिजवान अहमद, एएसआई (मेडिक्स) घनश्याम नाथ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.