सुपौल, मार्च 28 -- बीरपुर, एक संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी और प्राथमिक सह कन्या मध्य विद्यालय, बीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भव्य 'नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों को नशे की लत से बचाना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना था। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों के घातक शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जवानों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर एक अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, ताकि वे देश के विकास में अपना योगदान दे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.