सुपौल, अप्रैल 10 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-91 पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला स्थित लाला पट्टी निवासी लगभग 40 वर्षीय डॉ एसके यादव (शशि कुमार यादव) के रूप में हुई है। वे सिमराही में रहकर निजी क्लिनिक संचालित करते थे और क्षेत्र में एक लोकप्रिय चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डॉ यादव अपने कार्य से बाइक द्वारा विराटनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एसएच-91 पर बलुआ थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही एक स्प्लेंडर बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.