सुपौल, मार्च 31 -- भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की मुख्य सड़क हाइवे पर तेज गति से वाहनों के परिचालन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिससे सड़क पर आवागमन कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समस्या को लेकर आवागमन कर रहे लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी कारण सड़क पर वाहनों के रफ्तार में बढ़ोतरी होती जा रही है, जहां कम उम्र के चालक धड़ल्ले से दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिए वाहनों को तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ाते दिखते हैं। उन्हें परिवहन नियमों की भी जानकारी नहीं होती। जिस कारण सड़कों पर आएदिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर वाहनों के तेज गति परिचालन पर नियंत्रण के लिए विभागीय पहल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.