सुपौल, मई 8 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी युद्ध की स्थिति को देखते हुए एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप साझा की जा रही है।

आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता डीपीआरओ विकास कुमार कर्ण ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं उपलब्धता को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की सुविधा तथा ईंधन एवं एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। जिले में आवश्यक वस्तुओं एलपीजी गैस एवं पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। वैवाहिक कार्यों हेतु वाणिज्यिक एलपीजी गैस की उपलब्धता गैस कंपनियों के माध्यम से सुनिश्चित कराई जा रही है।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर कार्रवाई साथ ही कालाबाजारी एवं जमाखोरी रोकने के ल...