सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता अब सामान्य होती दिख रही है। जिला प्रशासन के अनुसार 51 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 15,723 सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है, जबकि शनिवार को 7,467 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। शुक्रवार को 6,934 उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, वहीं 23,181 उपभोक्ताओं को अब भी बुकिंग के अनुसार सिलेंडर दिया जाना बाकी है। प्रशासन के मुताबिक 51 में से 44 एजेंसियों पर फिलहाल गैस उपलब्ध है, जबकि शेष एजेंसियों पर जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए 18 एजेंसियों की जांच की गई है और 27 होटलों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों व पेट्रो...