सुपौल, जून 23 -- सुपौल। बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ अजय कुमार सिंह ने गेड़ा नदी से क्षतिग्रस्त होनेवाले लक्षमिनियां कब्रिस्तान का मामला बिहार विधान परिषद की निवेदन समिति के समक्ष रखा। इस क्रम में एमएलसी ने बताया कि जिले के छातापुर प्रखंड की लक्षमिनियां पंचायत के वार्ड 13 स्थित कब्रिस्तान गेड़ा नदी की धारा से प्रतिवर्ष कटाव का शिकार हो रहा है। उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर 15 दिनों के अंदर इस आशय के प्रतिवेदन पत्र की मांग की है। इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने का जिक्र किया है। इस बाबत उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि एसपी को भी भेजी है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एमएलसी ने एसीएस को भेजा लक्ष्मीनियां कब्रिस्तान को ले आवेदन एमएलसी डॉ सिंह ने बताया कि सरकार के संज्ञान में बात आ गई है। सरकार लक्षमिनियां कब्रिस्तान को बचाने व घेराबंदी...