सुपौल, अक्टूबर 1 -- सुपौल। फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) में अभिरुचि नहीं लेने और सुस्ती बरतने के आरोप में निर्मली के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी नीतीश कुमार भारती ने बताया कि इसको लेकर राज्य मुख्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। मामला किसानों के एफआर से जुड़ा है। राज्य मुख्यालय की ओर से ही यह कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...