सुपौल : एपीएचसी केंद्र में शोभा की वस्तु बनी हाईमास्ट लाइट
सुपौल, जून 19 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य उप केंद्र (एपीएचसी) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अंधेरा छाया रहता है। हाइमास्ट एलईडी लाइट खंभे पर शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। ज्ञात हो कि अंधेरे को रोशन करने के लिए तकरीबन एक साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग के तरफ से उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर हाइ मास्टर लाइट लगाई गई थी। लाइट लगने से ग्रामीण तथा अस्पताल कर्मियों में काफी खुशी थी। लेकिन महज एक वर्ष बाद विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से उसमें लाइट नहीं दी गई है। इस कारण रात में अस्पताल के अंदर अंधेरा रहता है। स्थानीय ग्रामीण तथा अस्पताल कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन देकर लाइट चालू कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- तीन माह से बंद हाई मास्ट लाइट, अंधेरे में डूबा गोडारी चौराहा
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.