सुपौल : एनसीसी के लिए 50 कैडेट चयनित
सुपौल, अगस्त 9 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित हाईस्कूल गोविंदपुर में शनिवार को एनसीसी कैडेट के चयन के लिए प्रक्रिया आयोजित की गई। 17वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एके चौधरी के निर्देश पर नायक सूबेदार टोप बहादुर के नेतृत्व में विद्यालय के 50 छात्रों का एनसीसी कैडेट के रूप में चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में छात्रों की शारीरिक दक्षता, ऊंचाई, वजन, दौड़ और लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के एचएम उदयानंद झा, पंकज ठाकुर, फरेन्द्र झा, संतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, अनुराग कुमार, संतोष कुमार समीर सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.