सुपौल, मार्च 18 -- भीमपुर, संवाददाता। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मिथलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सितंबर 2025 में मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया था। छापेमारी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। तलाशी में कार से 100 एमएल की 1538 बोतल कफ सिरप बरामद की गई थी। इस मामले में वाहन मालिक सिकंदर कुमार, निवासी बेहरारी (थाना सिंहेश्वर, जिला मधेपुरा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। आख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.