सुपौल, फरवरी 20 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच-327ए पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से सुपौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान किशनपुर बाजार स्थित जीविका कार्यालय के समीप सड़क पार कर रहे एक ई-रिक्शा से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से उठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.