सुपौल, मार्च 31 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 के गोबिंदपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात करीब 2 बजे मछली से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक गुजरात से सिलीगुड़ी जा रहा था और उसमें करीब 7 टन मछली लदी हुई थी। मछली वेंडर के अनुसार ट्रक चालक नशे की हालत में था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए एनएच-27 से करीब 25 फीट नीचे जा गिरा। ट्रक पलटने की तेज आवाज से आस पास के लोग जगकर मौके पर पहूंचकर राहत में जुट गये। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक के एनएच-27 से नीचे गिरने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.