सुपौल, फरवरी 9 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर आशनपुर-कुपहा के समीप रविवार देर रात किशनपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 189 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। शराब को सेंटो कार और एक बाइक पर बोरे में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते अवैध रूप से नेपाली शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने आशनपुर-कुपहा के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध सेंटो कार और एक बाइक को रोका गया, जिस पर बोरा लदा हुआ था। वाहनों की तलाशी लेने पर बोरे में भरी हुई कुल 189 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। इसके बाद पुल...