सुपौल, मार्च 5 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित एनएच-27 पर मंगलवार की शाम बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे बाइक चालक सिमराही बाजार से प्रतापगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामविशनपुर के पास सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान भपटियाही थाना क्षेत्र के झिल्ला डुमरी गांव निवासी उमेश सादा के 24 वर्षीय पुत्र अनिल सादा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। रेफरल अस्पताल में ड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.