सुपौल, अप्रैल 21 -- सरायगढ(सुपौल), निज संवाददाता। सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर सरायगढ़ गांव के समीप सोमवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड-15 निवासी अनिल कुमार (27) अपने पड़ोसी संतोष कुमार (25) के साथ बाइक से पेट्रोल लेने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- एनएच-27 पर दो बाईकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत इसी दौरान सरायगढ़ पंचायत वार्ड-8 निवासी देवीलाल मंडल (27) एक शादी समारोह से लौटते हुए सामने से आ रहा था। एनएच-27 पर दोनों बाइकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.