सुपौल, फरवरी 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास बुधवार को सिंहेश्वर स्थान से मधुबनी जिला जा रहे एक ऑटो को पीछे से एक बस ने ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार 14 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मधुबनी जिला के लौकही प्रखंड के आंध्रामंठ थाना क्षेत्र के धनछीहा वार्ड 8 निवासी बेचन मंडल अपने सभी परिवार के साथ एक ऑटो रिजर्व कर सिंहेश्वर स्थान पूजा-पाठ करने के लिए गए थे। लौटने के क्रम में सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास एनएच 27 पर पीछे से एक बस ने ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो एनएच 27 पर ही पलट गया। ऑटो में सवार बेचन मंडल 45 साल, बेचनी देव 35 वर्ष, प्रमिला देवी 45 साल, अमेरिका देवी 40 साल, कल्पना कुमारी 10 साल, रंभा देवी 28 साल, दुर्गा देवी 40 साल, तारा कुमारी 22 साल, गीता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.