सुपौल, मई 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित गोल चौक के समीप एनएच 27 पर बने क्षतिग्रस्त डिवाइडर पर रविवार रात महज आधा घंटा के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। दोनों ही घटना में चारपहिया वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गए, जिससे वाहन में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और उन्होंने तत्काल क्षतिग्रस्त डिवाइडर में सुधार की मांग की है। बताया जाता है कि पहली घटना रात करीब आठ बजे हुई। फारबिसगंज की ओर से आ रही एक कार बीआर 07 बीजी 3670 अंधेरा और वहां किसी प्रकार का संकेत या रिफ्लेक्टर नहीं होने कारण सीधे क्षतिग्रस्त डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार सभी लोग...