सुपौल, मई 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 27 पर बने अनुपयोगी कट को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और एनएचएआई से ऐसे कट को जल्द बंद कराने की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जगह-जगह बनाए गए इन कट की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। वाहन चालक जल्दबाजी में एक लेन से दूसरी लेन में जाने के दौरान हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि नर्धिारित दूरी पर पहले से ही वैध कट मौजूद हैं, इसके बावजूद अव्यवस्थित कट के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से जनहित में ऐसे अनुपयोगी कट को बंद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...