सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर थाना रोड में मंगलवार रात चोरों ने एक साथ चार ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और दो दुकानों के लॉकर टूटे मिले। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकानदारों के मुताबिक करीब तीन से चार लाख रुपये मूल्य की सपंति चोर ले गये। पीड़ित दुकानदार अजीत ठाकुर ने बताया कि रात में दुकान बंद कर सभी घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दुकान खोलते ही चोरी की जानकारी हुई। अम्बे ज्वेलर्स से करीब 500 ग्राम चांदी के जेवर व सोने के कुछ आभूषण, अनुमानित 75 हजार रुपये मूल्य के, चोरी हुए हैं। वहीं अरुण ठाकुर ज्वेलर्स से ग्राहकों के मरम्म...