सुपौल : एक वर्ष से टूटा नाला, गंदे पानी से होकर आवाजाही को राहगीर विवश
सुपौल, मई 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 13 और 14 के मध्य चिल्ड्रेन पार्क से गजना चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित डॉक्टर ओपी अमन के क्लिनिक के पास पिछले करीब एक वर्ष से नाला टूटा हुआ है। नतीजतन नाले का गंदा पानी चौबीसों घंटे सड़क पर बह रहा है। बदबू इतनी तेज है कि उस रास्ते से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नाले के टूटे रहने से आसपास रहने वाले करीब दर्जनभर परिवारों का जीवन प्रभावित हो गया है। बगल में क्लिनिक होने के कारण अस्पताल का वेस्टेज भी इसी नाले में बहता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों का आरोप है कि नाले की निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण पहले बरसात में नाला ओवरफ्लो होकर घरों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.