सुपौल, जून 3 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के निर्मली स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एवं छात्रावास में मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब परिसर में अचानक सांप दिखाई दिया। बिजली गुल होने के कारण पूरा हॉस्टल अंधेरे में डूबा हुआ था, ऐसे में सांप दिखते ही छात्राओं में दहशत फैल गई और वे अपने-अपने कमरों से बाहर निकल आईं। यह भी पढ़ें- सुपौल : एएनएम ट्रेनिंग स्कूल हॉस्टल में सांप मिलने से अफरातफरीभय और असुरक्षा का माहौल जानकारी के अनुसार, सांप महिला शिक्षिका वर्षा रंजन के कमरे में देखा गया। घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद महिला गार्ड ने डंडे की मदद से सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वह लैब कक्ष की ओर चला गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। छात्...