सुपौल, अप्रैल 14 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर एईडीओ प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन मंगलवार से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। पहले दिन सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ विभिन्न केंद्रों पर देखी गई। सभी अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। प्रशासन की ओर से कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुई। बता दें कि 06 दिवसीय यह परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी। यह भी पढ़ें- एईडीओ परीक्षा शुरू 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जबकि 16 और 19 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.