सुपौल : उल्टी-दस्त व बुखार के मरीज बढ़े, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
सुपौल, मई 29 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। कभी तेज धूप, कभी उमसभरी गर्मी तो कभी आंधी-तूफान जैसी स्थिति के कारण संक्रमणजनित बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में उल्टी, दस्त और अचानक बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है।
स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव सदर अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार रोजाना 15 से 20 फीसदी मरीज वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम में अचानक बदलाव और खानपान में लापरवाही को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है।
मौसम की स्थिति इधर, गुरुवार को दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। करीब 15 किलोमीटर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.