सुपौल, जून 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना रोड स्थित उप डाकघर परिसर सोमवार की शाम भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। ग्राहक और डाकघर में कार्यरत एक महिला अभिकर्ता के पति के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे पक्ष के आरोपों की भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : उप डाकघर में भुगतान को लेकर बवाल, मारपीट में दो घायलविवाद का कारण जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 स्थित वंशी चौक निवासी राहुल कुमार सोमवार की शाम करीब सवा चार ब...