सुपौल, अप्रैल 23 -- करजाईन एक संवाददाता। बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने पर उनसे मिल कर क्षेत्र के जदयू नेताओं ने बधाई दी। राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता शशि प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जदयू बैद्यनाथ प्रसाद यादव, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव नूर आलम ने मिल बुके प्रदान की तथा उपमुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। साथ ही इस दौरान जदयू नेताओं ने क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाते हुए उपमुख्यमंत्री से इसके समाधान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...