सुपौल, मई 15 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार के उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के शनिवार को प्रस्तावित त्रिवेणीगंज आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

कार्यक्रम स्थल की तैयारी शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, बीडीओ मो सदरूल हसन, बीपीआरओ मनीष कुमार मीनू, अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह, राजस्व पदाधिकारी राकेश कुमार तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने डपरखा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय परिसर एवं मेला ग्राउंड स्थित मुख्य पार्षद आवास का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश ...