सुपौल, मार्च 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को जिले का 36वां स्थापना दिवस और 115 बिहार दिवस के संयुक्त समारोह के अवसर पर सरायगढ़ -भपटियाही प्रखंड के सरायगढ़ पंचायत के राजकुमार रोशन को सीमेंट से जुड़े पिलर उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने एवं अपने कर्तव्य का निर्वहन करने को लेकर डीएम सावन कुमार ने मेडल, शॉल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि राजकुमार अपने यहां सीमेंट उद्योग से संबंधित पर्यावरण मुक्त सामग्री बनाने को लेकर 240 आइटम का निर्माण कार्य कराते हैं। इसमें सैकड़ों मजदूरों को प्रतिदिन रोजगार का अवसर मिल रहा है। इन्हें डीएम द्वारा सम्मानित किये जाने पर उनके परिजन सहित स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...