सुपौल, मार्च 14 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत के वार्ड आठ में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो नामजद आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 15 जनवरी की रात शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम थाना क्षेत्र स्थित श्रीपुर पंचायत के वार्ड 11 में पहुंची थी। जिस पर शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें महिला दारोगा सहित कुल 12 पुलिसकर्मी जख्मी हो गये थे। साथ हीं शराब तस्करों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके विरोध में उत्पाद विभाग के निरीक्षक ने थाना में ...