सुपौल, मार्च 23 -- पिपरा, एक संवाददाता। बिहार दिवस पर रविवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में नोडल मास्टर प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मास्टर प्रशिक्षक सह मध्य विद्यालय पथरा के एचएम अंजनी कुमार को सम्मानित किया गया। मास्टर प्रशिक्षक अंजनी कुमार को पिपरा विधायक रामविलास कामत ने शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम सावन कुमार, एसपी सरथ आरएस, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी चैयरमेन राघव झा सहित अन्य मौजूद थे। गौरतलब है कि अंजनी कुमार पिपरा प्रखंड के जोल्हनियां गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले 12 वर्षों से निर्वाचन कार्य के दौरान मास्टर प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। इससे पूर्व भी लोकसभा चुनाव 2024 विधानसभा चुनाव 2020 एवं पंचायत चुनाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.