सुपौल, जून 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में सुपौल जिले के खराब प्रदर्शन को लेकर हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। जिले में अप्रैल माह के दौरान निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले महज 44 प्रतिशत उपलब्धि हासिल होने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, अस्पताल उपाधीक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम को सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : ई-संजीवनी सेवा में सुधार के लिए जारी किया सख्त आदेशस्वास्थ्य समिति के निर्देश सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि टेली-कंसल्टेंसी सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लक्ष्य के अनुरूप मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जा...