सुपौल, जून 27 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिहारी गुरमैता उच्च माध्यमिक विद्यालय भपटियाही में शनिवार को 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का दो दिवसीय क्षेत्रीय दिशा निर्देशन सह प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की गई। इस मौके पर डीईओ संग्राम सिंह ने निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषय पर चर्चा की। साथ ही कचरा प्रबंधन, ऊर्जा के लिए जल वर्षा जल संचयन, भोजन, कृषि और स्वास्थ्य निरंतर के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों के अनुप्रयोग से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की क्षेत्रीय कार्यशाला शुरू, विज्ञान एवं नवाचार पर मंथनकार्यशाला का उद्घाटन इससे पूर्व कार्यशाला का उद्घाटन डीईओ संग्राम सिंह, खाद्य नियंत्रक बिहार एवं झारखंड के जितेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुम...