सुपौल, मार्च 20 -- त्रिबेनीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल के त्रिबेनीगंज, छातापुर और जदिया सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद को लेकर तैयारियां अब अपने चरम पर पहुंच गई हैं। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। दर्जी दुकानों पर "हाउस फुल" के बोर्ड लगा चुके है।और नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है और पहले से मिले कपड़ों को समय पर तैयार करने में जुटे हैं। वहीं, रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुर्ता-पायजामा, टोपी और फारसी सूट की जमकर खरीदारी हो रही है। ईद की मिठास के लिए बाजारों में हैदराबादी, पटना और दरभंगिया लच्छा की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ है। लोग सेवइयों की खरीदारी में जुटे हैं, जिससे दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.