सुपौल, मार्च 21 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। ईद पर्व को शांति सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर थाना से फ्लेग मार्च निकाला गया। एक माह से चल रहे मुस्लीम समाज का पवित्र रमजान का समापन शनिवार को होगा। ईद पर्व का भाईचारे और सदभाव के साथ सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिस के साथ थाना से प्रारंभ फ्लैग मार्च गौल चौक, बाजार, शँकर चौक, पेट्रोल पम्प चौक, अस्पताल चौक का भ्रमण कर ईद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सामाजिक सहयोग देने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को सम्पन्न होने वाले ईद पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में चिन्हीत कबरगाहों के लिए जिला मुख्यालय से भेजी गई महिला और पुरूष बल टीम को ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से चिन्हितस्थलों प सामूहिक नम...