सुपौल : ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में हुई नमाज, अल्लाह से मांगी अमन-चैन की दुआ
सुपौल, मई 29 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद गुरुवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाह में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ बकरीद की विशेष नमाज पढ़ी। इसके पहले सुबह से तैयार होकर मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में पहुंचे और नमाज अदा की। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की बधाई दी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साहित थे। शहरी और ग्रामीण हर इलाके में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में हुई नमाज, गले मिलकर मुबारकबाद दीईदगाह में नमाज जिला मुख्यालय के बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की और उसके बाद लोगों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में पहली जमात सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.