सुपौल, फरवरी 26 -- वीरपुर, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य विद्यालय सीतापुर दक्षिण के 'यूथ क्लब एंड ईको क्लब' के 20 चयनित छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को एक शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने प्रगतिशील किसान एवं 'किसान भूषण' से सम्मानित भिखारी मेहता के रानीपट्टी कृषि फार्म हाउस का दौरा किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्ट्रॉबेरी की उन्नत खेती, वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) निर्माण, वानिकी और जल संरक्षण के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भिखारी मेहता ने बच्चों को खेती के वैज्ञानिक पहलुओं के साथ-साथ नकदी उर्वरक की उपयोगिता और तकनीकों से भी अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य सिंघेश्वर शर्मा एवं नोडल शिक्षक मनोज कुमार दास ने बताया कि छात्रों का चयन उनकी रुचि और प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.