सुपौल, अप्रैल 17 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चौक स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में गुरुवार रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर शाम दुकान से धुआं उठने के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दुकान व गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जल चुका था। सूचना पर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन में जूट गए। यह भी पढ़ें- बेकर्स की दुकान में लगी भीषण आग, पल भर में सबकुछ खाकक प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.