सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मोधरा राजपुर पंचायत, वार्ड चार निवासी स्व. मो जहूर की पत्नी बीवी शयरून निशा के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि महिला को उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद तत्काल अस्पताल लाया गया था, लेकिन इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप के मुताबिक डॉक्टर मरीज को देखने के बजाय पुराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.