सुपौल, मार्च 18 -- जदिया, निज संवाददाता। के बाजार मुख्यालय स्थित आवास पर सोमवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे सामाजिक सौहार्द का संदेश और मजबूत हुआ। इफ्तार के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते हुए मगरिब की नमाज अदा की। आयोजन के दौरान दोनों समुदायों के बीच सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आपसी विश्वास को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि अन्नु अग्रवाल, गोपीकृष्ण अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, कमल किशोर यादव, नंदू सिंह, सचिन यादव, उपमुखिया फुलेश्वर मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.