सुपौल, अप्रैल 4 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल 45वीं वाहिनी की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों, खाद्य सामग्री, कपड़े जब्त किया गया। इस दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकियों द्वारा सघन पेट्रोलिंग और छापेमारी अभियान चलाया गया। शैलेशपुर सीमा चौकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अरविंद कुमार यादव (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 90 नाइट्राजेपाम टैबलेट और 76 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद किए गए। उसे भीमनगर थाना को सौंप दिया गया। वहीं शुक्रवार को भीमनगर में सुरेन यादव के घर पर संयुक्त छापेमारी में 750 किलो रेड पी, 100 लीटर महिंद्रा ट्रांसमिशन फ्लूड, 120 परदे और 35 सूट बरामद किए गए। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.