सुपौल, मार्च 5 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। नेपाल में गुरुवार को संसदीय चुनाव के मद्देनजर इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सप्तरी जिले के कुनौली, राजपुरा और न्योर क्षेत्र में एसएसबी, नेपाल पुलिस, एपीएफ और नेपाल सेना के जवान तैनात हैं। मतदान से 72 घंटे पहले ही सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। भारत और नेपाल दोनों पक्षों में सुरक्षा बलों ने पेट्रोलिंग, निगरानी और गश्त तेज कर दी है। सप्तरी जिला के जिलाधिकारी तुबराज पोखरेल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में चुनाव प्रचार सामग्री हटा दी गई है। साथ ही मतपत्र और अन्य सामग्री समय पर पहुंचा दी गई है। मतदान केंद्रों पर कैमरा, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर रोक है। इसके अलावा मतदान के दौरान शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.