सुपौल, मार्च 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में रोज़गार के लिए रिक्शा चलाने वाले चालकों के सामने इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जानकारी के अनुसार भीमनगर के शैलेशपुर क्षेत्र में तैनात एसएसबी के जवानों ने रिक्शा को सीमा पार अवागमन पर लगाई है। इस निर्णय का सीधा असर उन रिक्शा चालकों पर पड़ा है, जो वर्षों से भारत-नेपाल सीमा के बीच लोगों को लाने-ले जाने का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। रिक्शा चालकों का कहना है कि सीमा पर आवागमन बंद होने से उनकी रोज़ी-रोटी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। पहले जहां दिनभर में कई फेरे लगाकर वे अपनी दैनिक आय अर्जित कर लेते थे, वहीं अब काम पूरी तरह ठप हो गया है। इससे उनके सामने परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है। इस स...