सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी और शिक्षा विभाग की सुस्त कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इंटेक कैपेसिटी पूरी नहीं करने वाले 45 निजी विद्यालयों पर कार्रवाई का आदेश जारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि 18 मार्च को आयोजित शिक्षा विभाग की मासिक बैठक में डीएम सावन कुमार ने विभागीय निर्देश के विरूद्ध इंटेक कैपेसिटी पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के मान्यता रद्द करने का आदेश दिया था। लेकिन आदेश के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। इस मामले को लेकर पूर्व में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ प्रवीण कुमार से दो बार पूछताछ की गई थी, उन्होंने बार 2 से 4 दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अबतक जमीनी स्तर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.