सुपौल, फरवरी 9 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध संख्या-45 के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नदी थाना क्षेत्र के घोघड़रिया पंचायत स्थित तुलसियाही गांव वार्ड संख्या-4 निवासी नीतीश कुमार (20) और पिंटू कुमार मोटरसाइकिल से सुपौल स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत तटबंध के नीचे गिर पड़े। हादसे में नीतीश कुमार का पैर टूट गया, जबकि पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.