सुपौल, मार्च 17 -- सुपौल,कार्यालय संवाददाता। इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्रा का चयन ग्लोबल कंपनी लॉच ग्लोबल में हुआ है। चयनित छात्रा को प्रशिक्षण अवधि के बाद 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी। वहीं संस्थान के कुछ अन्य छात्र कंपनी की रिजर्व सूची में शामिल हैं, जिनके चयन की भी संभावना बनी हुई है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अच्युतानंद मिश्रा ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की सराहना की। टीपीओ कमल राज प्रवीण ने बताया कि इस सत्र में कई नई कंपनियों के कैंपस में आने की संभावना है। असिस्टेंट टीपीओ विवेक कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष शत-प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य अधूरा रह गया था, लेकिन इस बार लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। वहीं असिस्टेंट टीपीओ वारिस सेनान ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्...