सुपौल : आसमान से बरस रहे अंगारे, प्रचंड गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल
सुपौल, जून 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह नौ बजे के बाद ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जबकि दोपहर होते-होते सड़कें और बाजार सूने पड़ जाते हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
तापमान की स्थिति रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। तेज धूप से बचने के लिए लोग गमछा, छाता और टोपी का सहारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.