सुपौल : आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सुपौल, जून 23 -- सुपौल, एक संवाददाता। बीते 11 महीने से बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने से आक्रोशित आशा कार्यकर्ता 23 जून से कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। इस बाबत जिला आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष उषा सिन्हा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को बीते 11 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उन लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार इस बारे में मांग किये जाने के बाद बावजूद इस दिशा में अबतक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा सका है। उन्होंने बताया कि इससे आक्रोशित जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर 23 जून से कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। यह भी पढ़ें- बेमियादी हड़ताल पर गईं कैमूर की आशा कार्यकर्ता उषा ने बताया कि इस बाबत जिला आशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.