सुपौल, फरवरी 26 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए एम आशा एप के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत जानकारी देना था। बैठक में बीसीएम की ओर से एम आशा एप के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। बताया गया कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को पेपरलेस और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह हाईटेक मोबाइल एप्लिकेशन आशा कार्यकर्ताओं और फेसिलिटेटर के लिए तैयार किया गया है। यह एप मुख्यमंत्री मोबाइल डिजिटल हेल्थ योजना के अंतर्गत 'भाव्या' प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे के बाद मरीजों का डेटा डिजिटल...